इतनी शक्ति हमें देना दाता
इतनी शक्ति हमें देना दाता...
फिल्म-अंकुश
भाग 1-
इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना-2
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना
इतनी शक्ति... हम चलें... इतनी शक्ति...
दूर अज्ञान के हों अंधेरे तू हमें ज्ञान की रोशनी दे
हर बुराई से बचते रहें हम, जितनी भी दे भली जिन्दगी दे
बैर हो ना किसी का किसी से भावना मन में बदले की हो ना,
इतनी शक्ति... हम चलें...
हम ना सोचें हमें क्या मिला है हम ये सोचें किया क्या है अर्पन
फूल खुशियों के बाँटे सभी को, सबका जीवन ही बन जाए मधुबन अ
पनी करुणा का जल तू बहा के करदे पावन हर इक मन का कोना,
हम चलें... इतनी शक्ति...
भाग 2-
इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना-2
हम चलें नेक रस्ते पे हमसे. भूलकर भी कोई भूल हो ना
इतनी शक्ति... हम चलें... इतनी शक्ति...
हर तरफ जुल्म है बेबसी है सहमा सहमा-सा हर आदमी है
पाप का बोझ बढ़ता ही जाए जाने कैसे ये धरती थमी है
बोझ ममता से तू ये उठाए तेरी रचना का अंत हो ना
हम चलें... इतनी शक्ति...
हम अंधेरे में हैं रोशनी दे, खो न दे खुद को ही दुश्मनी से
हम सजा पाएँ अपने किए की मौत भी हो तो सहलें खुशी से -
कल जो गुजरा है फिर से ना गुजरे, आने वाला वो कल ऐसा हो ना
हम चलें... इतनी शक्ति...2
Comments
Post a Comment