सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ताँ हमारा
फिल्म-अपना घर. गीत-डॉ. इकबाल. गायक-सोना ठाकुर
सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ताँ हमारा।
हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलसिर्ता हमारा।।
गुरबत में हों अगर हम रहता है. दिल वतन में।
समझो वहीं हमें भी दिल हो जहाँ हमारा।।
पर्वत वो सबसे ऊँचा हमसाया आसमाँ का।
वह सन्तरी हमारा वह पासबाँ हमारा।।
गोदी में खेलती हैं इसकी हज़ारों नदियाँ।
गुलशन है जिनके दम से रश्के जिनां हमारा।।
ऐ आबे रोदे गंगा वह दिन याद है 'तुझको।
उतरा तेरे किनारे जब कारवाँ हमारा।।
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।
हिन्दी हैं हमवतन है हिन्दोस्तां हमारा ।।
यूनानो, मिस्त्रो, रोम सब मिट गए जाँ से।
अब तक मगर है बाक़ी नामो-निशाँ हमारा।।
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी।
सदियों रहा है दुश्मन दौरे-जहाँ हमारा।।
"इक़बाल" कोई मेरहम अपना नहीं जहाँ में।
मालूम क्या किसी को दर्दे-निहां हमारा ।।
Comments
Post a Comment